पंजाब
केसरी: रोहतक: Saturday, 15 November 2014.
हरियाणा में शिक्षा विभाग की ओर से करोड़ों रुपए खर्च कर
लगाई गई बायोमैट्रिक मशीन मात्र दिखावा साबित हो रही हैं।
यह खुलासा हुआ है शिक्षा विभाग से मांगी गई आर.टी.आई. में, इस
बात की जानकारी देते हुए आर.टी.आई. कार्यकर्ता ने बताया कि हरियाणा के स्कूलों में
लगी 80 प्रतिशत से ज्यादा बायोमैट्रिक मशीन खराब हैं या फिर चोरी हो चुकी हैं।
आर.टी.आई. के इस खुलासे ने कई सवालिया निशान खड़े कर दिए
है। जिस तकनीक के जरिए शिक्षकों की लेट लतीफी पर लगाम लगाने का प्रयास किया गया था
ओर अब वही तकनीक सिरदर्द बन गई है।