दैनिक
जागरण: लखनऊ: Saturday, 06 September 2014.
मेरठ
में कल देर रात एक आरटीआई कार्यकर्ता को गोली मार दी गई। पुलिस ने घायल को मेरठ के
निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल के भाई ने ग्राम प्रधान सहित चार लोगों के
विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आरटीआइ के तहत गाव में हुए विकास कायरें
की सूचना मागने पर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने घायल को मेरठ के जसवंत राय
अस्पताल में भर्ती कराया है।
मेरठ
के इंचौली थाना क्षेत्र के गाव तौफापुर निवासी आरटीआइ कार्यकर्ता कैलाश (55) पुत्र तेजराम जाटव कल मेरठ जा रहे थे। रास्ते में दो
बाइकों पर आए चार हमलावरों ने उन पर गोलिया बरसा दीं। गोली लगने से कैलाश लहूलुहान
होकर गिर गए। उन्हें मरा समझकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने आननफानन में उन्हें
मेरठ के जसवंत राय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि घायल के भाई खड़क
सिंह ने वारदात की तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान ईश्वर सिंह व
सतवीर पुत्रगण जयराम व मोहित उर्फ सोनू पुत्र कुंवरपाल व अमरपाल पुत्र विजय पाल ने
कैलाश को घेर कर तमंचों से ताबड़तोड़ फायरिंग की। खड़क सिंह ने बताया कि उनके भाई
कैलाश ने गाव में विकास कायरें को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी से आरटीआइ के तहत
कुछ सूचनाएं मागी थीं। इससे ग्राम प्रधान उनसे रंजिश रखने लगा था।
पुलिस
ने एक तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, ग्राम प्रधान ईश्वर सिंह का कहना है कि उन्हें गाव की
राजनीति के चलते झूठा फंसाया जा रहा है।