आईबीएन-7:Tuesday, January 24, 2012.
बाड़मेर। राजस्थान के एक आम मजदूर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ़ आवाज क्या उठाई, भ्रष्टाचारियों के पैरों तले से जैसे जमीन ही खिसक गई। गुनहगारों ने मंगलाराम की टांगें तुड़वा दीं, लेकिन उनका हौसला आज भी बुलंद है।
मंगलाराम ने RTI के जरिए ये जानाकारी मांगी कि सरकार ने उनके गांव में 8 साल में क्या विकास कार्य किए हैं। जब RTI का कोई जवाब नहीं आया, तो उन्होंने सूचना आयुक्त का दरवाजा खटखटाया। साथ ही उन्होंने मनरेगा में हो रही गड़बड़ियों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई।
मंगलाराम के इस कदम पर उन्हें कई धमकियां भी मिलीं, उनपर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया। इसपर उन्होंने जब पुलिस सुरक्षा की मांग की तो उसे भी अनसुना कर दिया गया लेकिन उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखी। इस खबर को दिखाए जाने के बाद असर हुआ। मामले में जांच के आदेश दिए जा चुके है। (VIDEO)