Dainik Bhaskar: Haryana/Sirsa: Wednesday, 15 April 2026.
सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव जमाल की महिला सरपंच, उसके पति (सरपंच प्रतिनिधि) और भतीजे के खिलाफ चौपटा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई शिकायतकर्ता मोहनलाल की शिकायत पर की गई है।
जमाल गांव की सरपंच विनोद रानी, उसके पति ओम प्रकाश (उर्फ लीलू), भतीजे सुरेंद्र कुमार और गांव की निवासी आशा को नामजद किया गया है। आरोपियों पर मोहनलाल को ब्लैकमेल करने और उनकी सामाजिक छवि खराब करने के लिए एक महिला के जरिए साजिश रचने का आरोप है।
शिकायतकर्ता मोहनलाल ने पुलिस को बताया कि, उन्होंने 18 जनवरी 2024 को आरटीआई के तहत ग्राम पंचायत के विकास कार्यों और सरपंच की शैक्षणिक योग्यता का ब्यौरा मांगा था। इसके बाद जुलाई और अगस्त 2024 में उन्होंने डीसी सिरसा और हरियाणा के मुख्यमंत्री को नालियों के फर्जी बिल लगाने और कम काम दिखाकर ज्यादा भुगतान उठाने की शिकायतें दी थीं।
अश्लील हरकत करने की शिकायत दर्ज कराई
मोहनलाल की इन शिकायतों से कथित तौर पर बौखलाकर सरपंच विनोद रानी, उनके पति ओम प्रकाश, सुरेंद्र कुमार और आशा ने साजिश रची। जुलाई 2024 में आशा ने मोहनलाल के खिलाफ अश्लील हरकत करने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।
मोहनलाल ने तुरंत पुलिस को इस पूरी साजिश से अवगत कराया और निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस की जांच में जब सच्चाई सामने आने लगी, तो आशा और उसके साथियों ने अपनी शिकायत वापस ले ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।
यहां देखें FIR की कॉपी…
एसपी को शिकायत देकर की थी कार्रवाई की मांग
इस पूरी घटना के बाद अब मोहनलाल ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर सरपंच विनोद रानी, प्रतिनिधि ओम प्रकाश, सुरेंद्र और आशा के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
गांव जमाल में यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है और पुलिस हर पहलू से सबूत जुटाने में लगी है। चौपटा पुलिस ने झूठे केस में फंसाने और धमकी देने समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। नाथूसरी चौपटा थाना में पुलिस ने आईपीसी की धारा 120बी, 166, 195्र, 211, 384, 500, 506 के तहत केस दर्ज किया है.