Thursday, February 27, 2025

RTI में नहीं दी सूचना, वसूलेंगे 6.5 लाख: जैसलमेर

Dainik Bhaskar: Jaisalmer: Thursday, 27 February 2025.
शिक्षा विभाग के कार्यालय में सूचना के अधिकार के तहत सूचना नहीं देने पर प्रदेश के
19 जिलों के 96 तत्कालीन शिक्षाधिकारियों पर 6.5 लाख से अधिक की पेनल्टी लगाई गई है। हालांकि ये पेनल्टी वसूलने के आदेश विभाग समय-समय पर देता रहा है, लेकिन मौजूदा अधिकारी राशि वसूल नहीं पाए हैं। इस संबंध में बीकानेर निदेशालय ने 14-15 साल पुराने प्रकरणों में भी तत्कालीन शिक्षाधिकारियों से राशि वसूलने का आदेश दिया है। साथ ही इसकी पालना जल्द करने को कहा है।