Wednesday, March 14, 2018

SBI ने बंद किए 41 लाख बैंक खाते, मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर एक्शन

मनी भास्कर: इंदौर: Wednesday, March 14, 2018.
भारतीय स्‍टेट बैंक (SBI) ने करीब 41.16 लाख सेविंग अकाउंट बंद कर दिए हैं। बैंक मिनिमम बैलेंस मेंटेन नहीं करने पर यह कार्रवाई की है। ये अकाउंट चालू वित्‍त वर्ष में अप्रैल से लेकर जनवरी 2018 के बीच बंद किए गए हैं। यह जानकारी एक RTI में सामने आई है।
पिछले साल ही बैंक ने लागू किया था नियम
SBI ने अप्रैल 2017 में ही न्‍यूनतम बैलेंस का नियम लागू किया था। यह नियम बैंक ने 5 साल बाद लागू किया था। हालांकि बाद में पिछले अक्‍टूबर में बैंक ने इन चार्ज में कुछ ढील दी थी।
31 जनवरी तक का है आंकड़ा
न्‍यूनतम बैलेंस न रखने वाले ग्राहकों पर पेनाल्‍टी के नियम को लागू करने के बाद बैंक ने 1 अ्प्रैल से 31 जनवरी 2018 के बीच 41.16 लाख सेविंग अकाउंट बंद किए हैं। बैंक के यह जानकारी चन्‍द्र शेखर की RTI के जबाव में दी है। चन्‍द्र शेखर मध्‍य प्रदेश के नीमच के रहने वाले हैं। बैंक ने इस आरटी का जबाव 28 फरवरी को दिया था। इस आरटीआई में सीधे सीधे पूछा गया था कि न्‍यूनतम बैलेंस की पेनाल्‍टी के बाद कितने सेविंग खाते बंद हुए हैं।
एसबीआई में हैं 41 करोड़ सेविंग अकाउंट
एसबीआई में 41 करोड़ सेविंग बैंक अकाउंट हैं। इनमें से 16 करोड़ खाते जनधन योजना के तहत खुल हैं। इसके अलावा पेंशनर्स माइनर्स और कुछ अन्‍य तरह के खातों में बैंक ने न्‍यूनतम बैलेंस का नियम लागू नहीं है।
बैंक को हुआ था पेनाल्‍टी से 1771 करोड़ का फायदा
फाइनेंस मिनिस्‍ट्री के डाटा के अनुसार बैंक को अप्रैल से नवंबर 2017 के बीच न्‍यूनतम बैलेंस की पेनाल्‍टी से 1,771.67 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था। हालांकि बैंक ने 13 मार्च को न्‍यूनतम बैलेंस के चार्ज में करीब 75 फीसदी कमी कर दी है।