Thursday, March 15, 2018

भ्रष्टाचार के दोषी ने फाइल दबाने सहायक लोक सूचना अधिकारी और बाबू को दी धमकी

Dainik Bhankar: Madhya Pradesh: Thursday, March 15, 2018.
यहां बता दें कि गोहद जनपद पंचायत की विभिन्न ग्राम पंचायतों में मनरेगा के नवीन सीमेंट कंक्रीट रोड और दो तालाबों में भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। तत्कालीन जिला पंचायत सीईओ प्रवीण सिंह ने तत्कालीन जनपद पंचायत से मामले की जांच कराई। जांच में उपयंत्री एलपी शर्मा सहित सरपंच सचिव दोषी पाए गए। इसके उपरांत पांच जून 2016 को जिला पंचायत सीईओ ने सहायक यंत्री जल संसाधन विभाग को उपयंत्री एलपी शर्मा पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा। लेकिन जब कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने चार महीने बाद पुन: पत्र लिखा। लेकिन यह पत्र बीच में ही गायब कर दिया गया और मामला ठंडे बस्ते में चला गया। जब शिकायतकर्ताओं ने उक्त पत्र को पाने के लिए सूचना का अधिकार से आवेदन लगाया तो उसकी पड़ताल शुरू हुई। वहीं मामला खुलता देख उपयंत्री पीके शर्मा ने सहायक लोक सूचना अधिकारी पीके श्रीवास्तव, जल संसाधन विभाग के सहायक ग्रेड-3 मायाराम शर्मा को फाइल बंद करने के लिए धमकी दे डाली। अब यह मामला सीएम हैल्पलाइन पर भी चल रहा है। लेकिन अब तक दोषियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई है।