नवभारत
टाइम्स: लखनऊ: Thursday, 12 March 2015.
प्रदेश
में सूचना का अधिकार कानून और प्रभावी बनाने के लिए तैयार हो रही नियमावली के लिए
आम लोगों से सुझाव मांगे गए हैं। मुख्य राज्य सूचना आयुक्त जावेद उस्मानी ने बताया
कि लोग अपने सुझाव बीस मार्च तक आयोग के विधि अधिकारी को ई मेल या फिर डाक के जरिए
लिखित रूप से भेज सकते हैं।
उस्मानी
ने बताया कि 'उत्तर प्रदेश सूचना का अधिकार
नियमावली 2015' का आयोग द्वारा आलेख तैयार कर
लिया गया है। उस्मानी ने सूचना का अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में रूचि रखने
वाले लोगों से अनुरोध किया है कि वह नियमावली के आलेख को ध्यान पूर्वक पढ़े और इस
संबंध में अपने सुझाव आयोग के विधि अधिकारी को भेजे।