Wednesday, February 11, 2015

RTI का खुलासा, नियमों की धज्जियां उड़ा रही हिमाचल सरकार

पंजाब केसरी: धर्मशाला: Wednesday, 11 February 2015.
चंद माह पहले हिमाचल सरकार को केंद्र ने जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन के तहत नई बसें दी थी। जिनका चालन और संचालन दोनों शहरी विकास मंत्रालय के तहत होना था लेकिन इन्हें हिमाचल पथ परिवहन को थमा दिया गया।
जिस कारण यह बसें नियमों के विपरीत दौड़नी शुरू हो गई। यह बात धर्मशाला निवासी एवं आर.टी.आई. एक्टिविस्ट अतुल भारद्वाज ने धर्मशाला में पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए कही। उन्होंने कहा की यह सारा खुलासा आर.टी.आई से हुआ है।
अतुल भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल सरकार सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रही है और कानून को भी ठेंगा दिखा रही है। यह योजना लोगों को राहत देने के लिए लाई गई थी लेकिन लोगों को तो शहर में वो राहत मिल ही नहीं रही। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस योजना को नियमानुसार लागू किया जाए ताकि लोगों को इसका फायदा मिल सके।