Sunday, December 21, 2014

RTI एक्टिविस्ट पर केस दर्ज

नवभारत टाइम्स: गुड़गांव: Sunday, December 21, 2014.
पैसे ऐंठने के आरोप में एक आरटीआई एक्टिविस्ट पर मामला दर्ज किया गया। एक महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनसे करीब 10 लाख रुपये ठग लिए। डीएलएफ फेज- 1 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर 23 निवासी करण यादव ने बताया कि हूडा में उनके कई प्लॉट निकले थे। नियम के अनुसार एक ही प्लॉट कोटे के तहत निकलता है। सेक्टर- 39 निवासी एक व्यक्ति ने आरटीआई दायर कर हूडा से डिटेल निकलवाई। डिटेल निकलवाने के बाद आरोपी उनसे मिला और शिकायत करने की धमकी देते हुए करीब 10 लाख रुपये ठग लिए। एक बार 8 लाख रुपये लिए गए जबकि कुछ रकम दूसरी बार भी ली गई। पैसे लेने के बाद भी उसने शिकायत कर दी। इसके बाद उस पर एफआईआर भी दर्ज हुई। केस के आईओ एसआई मुनेश कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर दी गई है। जांच के दौरान दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी।