Tuesday, November 18, 2014

आरयू को आरटीआई की भी नहीं है फिक्र

Inext Live: Ranchi: Tuesday, 18 November 2014.
रांची यूनिवर्सिटी के पीजी उर्दू डिपार्टमेंट के फ‌र्स्ट और थर्ड सेमेस्टर के खराब रिजल्ट को लेकर पैदा हुआ विवाद थम नहीं रहा है. सोमवार को स्टूडेंट्स एकबार फिर यूनिवर्सिटी हेडक्वार्टर पहुंचे. उन्होंने आरटीआई के तहत अपनी-अपनी कॉपी देखनी चाही, पर उन्हें कॉपी नहीं दिखाई गई. इसके बाद स्टूडेंट्स वीसी के ऑफिस में पहुंचे और आरटीआई फाइल किया.
सिर्फ मिल रहा आश्वासन
पीजी उर्दू डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स पिछले तीन-चार महीनों से खराब रिजल्ट के विरोध में यूनिवर्सिटी का चक्कर लगा रहे हैं. स्टूडेंट्स ने इसे लेकर न सिर्फ विरोध-प्रदर्शन किया, बल्कि वीसी, प्रो वीसी और रजिस्ट्रार से मिलकर अपनी समस्या रखी, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला. कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हुई. गौरतलब है कि इस डिपार्टमेंट के फ‌र्स्ट सेमेस्टर के एग्जाम में ब्ब् स्टूडेंट्स फेल कर गए हैं. फेल होनेवाले स्टूडेंट्स ने अपनी कॉपी देखने के लिए आरटीआई फाइल की है, पर उन्हें कॉपी नहीं दिखाई जा रही है.
प्रो वीसी से मिले स्टूडेंट्स
आरटीआई के तहत कॉपी नहीं दिखाए जाने के बाद स्टूडेंट्स ने प्रो वीसी डॉ एम रजीउद्दीन से मुलाकात की. प्रो वीसी ने कहा कि आपकी कॉपी की स्क्रूटनी कराई जा रही है. रिजल्ट आने की जानकारी दे दी जाएगी. इस मामले को लेकर यूनिवर्सिटी का चक्कर लगाने की कोई जरूरत नहीं है.