Monday, April 29, 2013

गुजरात: आरटीआई कार्यकर्ता की सरेआम पिटाई

पी7 ब्यूरो/गुजरात: सूरत: Monday, April 29, 2013.
गुजरात के सूरत में सरेआम एक आरटीआई कार्यकर्ता की पिटाई की गयी। आरटीआई कार्यकर्ता नरेश वाघानी की कतारगाम इलाके में चार पांच लोगों ने बीच सड़क पर पिटाई की।
नरेश पर जमकर लात घूसें बरसाये। काफी देर तक सबके सामने आरटीआई कार्यकर्ता नरेश की पिटाई हुई। इसके बाद किसी तरह जान बचाकर नरेश अस्पताल पहुंचा।
दरअसल अवैध निर्माण में सूरत महानगर पालिका के अफसरों की बिल्डरों के साथ सांठगांठ को लेकर नरेश काफी समय से आवाज उठा रहा था।
आरटीआई के जरिये नरेश ने अवैध निर्माण को लेकर जानकारियां मांगी थी। नरेश का आरोप है कि अवैध निर्माण में लगे लोगों के इशारे पर उसकी पिटाई की गयी। पुलिस ने नरेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।