दैनिक भास्कर: नई
दिल्ली: Monday, August 05, 2013.
प्रधानमंत्री
आवास के बाहर राजनीतिक दलों को सूचना के अधिकार के दायरे से बाहर करने की सरकार की
कोशिश का विरोध कर रहे आरटीआई कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें आठ
लोग घायल भी हुए। तुगलक रोड पुलिस ने रविवार को प्रधानमंत्री आवास में घुसने की
कोशिश कर रहे 45 आरटीआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी कर लिया। प्रदर्शनकारी राजनीतिक दलों को आरटीआई के दायरे
से बाहर रखने का विरोध कर रहे थे।
नई
दिल्ली संयुक्त पुलिस आयुक्त के अनुसार गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों को देर
शाम छोड़ दिया गया। आरटीआई कार्यकर्ता व छात्र संगठनों के सदस्य रविवार दोपहर तीन
बजे सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद एवं स्वाति जयहिंद के नेतृत्व में सात रेस
कोर्स स्थित प्रधानमंत्री आवास के सामने पहुंचे। प्रदर्शनकारी राजनीतिक दलों को
आरटीआई के दायरे में बनाए रखने की मांग कर रहे थे। कड़ी मशक्कत के बाद जब
प्रदर्शनकारी नहीं रुके तो पुलिस ने इन्हें तितर बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।
पुलिस द्वारा रोके जाने पर कार्यकर्ता जमीन पर ही लेट जाते थे। लिहाजा पुलिस को उन्हें वहां से हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं
को चाणक्यपुरी एवं तुगलक रोड थाने लग गई जहां देर शाम उन्हें छोड़ दिया गया।