Thursday, April 17, 2014

PICS:इन महाशय की RTI ने BMC के उड़ाए होश, मांगी 2.50 लाख पेज की जानकारी!

दैनिक भास्कर: भोपाल: Thursday, April 17, 2014.
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के नगर निगम के कर्मचारी आजकल सूचना के अधिकार(आरटीआई) के तहत मांगी गई जानकारी को लेकर एक अलग तरह की उलझन में है। सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई इस जानकारी को उपलब्ध करा पाना नगर-निगम को लगभग असंभव लग रहा है।
शहर के जहांगीराबाद निवासी और राष्ट्र सेवक संघ नाम की संस्था के प्रदेश अध्यक्ष विजय विश्वकर्मा ने नगर निगम से सूचना के अधिकार के तहत नगर निगम के पूरे कार्य की फाइलों की फोटोकॉपी मांग ली है। भोपाल के 14 जोनों में बंटे 66 वार्ड से संबंधित जानकारी इतनी अधिक है कि इन्हें लेने के लिए ही कई ट्रक लग सकते हैं।
फोटोकॉपी करने का व्यवसाय करने वाले विजय विश्वकर्मा ने जो जानकारी मांगी है उसके तहत उन्होंने नगर निगम के सभी वार्ड में रहने वाले लोगों के संपत्तिकर और जल कर के निर्धारण से संबंधित कागजात मांगे हैं।